फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मुख्याध्यापक ने की छात्राओं से छेड़छाड़

मुख्याध्यापक ने की छात्राओं से छेड़छाड़

Sat, 31 May 2014 05:37 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 31 May 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
कसौली (सोलन)। उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के मुख्याध्यापक पर एक तीसरी और एक पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। दोनों छात्राएं नाबालिग हैं। इस संदर्भ में छात्रा की मां ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। आरोपी शिक्षक फरार है। पुलिस के अनुसार लड़की की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी लड़की क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। उसकी उम्र आठ साल है। 17 मई को आरोपी मुख्याध्यापक ने उनके जेठ के लड़के से स्वयं को बीमार बताकर कंबल मंगवाया। यह लड़का भी उसी स्कूल में पढ़ता है। इस बीच, आरोपी उनकी बेटी और एक अन्य लड़की जो पांचवीं कक्षा में पढ़ती है, दोनों को स्कूल के एक कमरे में ले गया तथा भीतर से कुंडी लगा दी। कमरे के भीतर आरोपी ने दोनों लड़कियों से छेड़छाड़ की। इतने में लड़के ने बाहर से लड़की को आवाज लगा दी। इस पर घबराए आरोपी ने कुंडी खोल दी और लड़कियों को बाहर निकाल दिया। अगले दिन लड़की ने शिक्षक की हरकत के बारे में अपनी मां को बताया। इस बारे में शिकायतकर्ता की सास ने आरोपी अध्यापक से इस बारे में पूछताछ की तो वह माफी मांगने लगा।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस अधीक्षक सोलन डा. रमेश छाजटा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी मुख्याध्यापक के खिलाफ धारा 354ए, 342, 8, 10 पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed