फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   300 किमी नेशनल हाईवे होगा चकाचक

300 किमी नेशनल हाईवे होगा चकाचक

Sat, 31 May 2014 05:37 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 31 May 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश के नेशनल हाइवे की सूरत बदलने के लिए केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने लगभग 326 करोड़ की राशि जारी की है। प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तेजी से कार्य करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के नेशनल हाइवे पर लगभग 300 किलोमीटर सड़कों की हालत बेहद खराब है। इस पर टारिंग का कार्य कराया जाना है, जिससे लोगों को नेशनल हाइवे पर हिचकोले खाने के लिए मजबूर न होना पड़े। 2013-14 का 299 करोड़ का बजट अब मिला है। जबकि वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए केंद्र ने 27 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश दिया है कि नेशनल हाइवे के काम को तेजी से पूरा किया करें। लंबे समय से प्रदेश के लगभग 10 नेशनल हाइवे की कुछ हिस्सों की स्थिति खराब बनी हुई है। बीच में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण भी काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

-
बाक्स -
इन राष्ट्रीय राजमार्ग की होगी मरम्मत
एनएच 20, 21, 22, 21ए, 70, 72, 72 बी और 305 एनएच के लिए बजट स्वीकृत हुआ है
-
बाक्स -
प्रदेश में कुल 12 नेशनल हाइवे
हिमाचल प्रदेश से कुल 12 नेशनल हाइवे गुजरते हैं, जिसकी लंबाई 1552.59 किलोमीटर है। इसमें सबसे अधिक लंबाई कालका-वांगटू-कौरिक नेशनल हाइवे की किलोमीटर 295 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
300 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आ चुका है। अब नेशनल हाइवे पर तेजी से काम शुरू किया जा रहा है। कोशिश है कि जल्द से जल्द काम पूरा किया जाए। इसको लेकर अफसरों को विश्ेाष हिदायत दी गई है। - अनिल शर्मा, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed