फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   प्रोफेशनल किलर से करवाई हत्या!

प्रोफेशनल किलर से करवाई हत्या!

Fri, 23 May 2014 05:32 AM IST
Shimla
Shimla Updated Fri, 23 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला। केन्द्रीय विद्यालय की टीचर की हत्या किसी प्रोफेशनल किलर से कराई गई? शूटर ने महिला सुषमा शर्मा पर दो गोलियां दागीं। एक सिर और दूसरी गले को चीरती हुई निकल गई। पुलिस की शुरूआती तफ्तीश में यह बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हत्या बुधवार सुबह 10.30 और 11 बजे के बीच हुई है। हत्या मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस जांच के दायरे में कुछ नजदीकी परिचित आ गए हैं। हर पहलू पर पुलिस बारीकी से जांच का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को घटना स्थल से 7.65 (.32बोर) पिस्टल के दो चले हुए कारतूस के खोखे मिले हैं। गोली काफी करीब से मारी गई है। गोली के खोखे से पता चला कि हत्या में 7.65 पिस्टल का इस्तेमाल हुआ। यह पिस्टल प्रोफेशनल किलर की पहली पसंद हैं। इसलिए पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी पेशेवर कातिल से कराई गई। कातिल को घर में घुसने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी ये गुत्थी पुलिस सुलझा नहीं पा रही है।
विज्ञापन

महिला के पति डा. वाईपी शर्मा कृषि रिसर्च सेंटर ढांडा में साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। यह मूल रूप से कुल्लू के रहने वाले हैं। इनकी पत्नी सुषमा शर्मा का मायका ऊना में है। इस परिवार ने बनूठी में जमीन खरीद कर मकान बना रखा है। इसमें ये दोनों रहते हैं। बच्चे हिमाचल से बाहर रहते हैं। बुधवार को जब डा. शर्मा लौटकर घर आए तो दरवाजा खुला था। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके हाथ में सब्जी और दूध के पैकेट थे। इन चीजों को रखने के बाद जब पत्नी को देखा तो वह अचेत गिरी हुई थी। खून बिखरा पड़ा था। फोन पर तुरंत घटना की जानकारी अपने परिचित को दी। पुलिस मामले को प्रॉपर्टी से जोड़ कर भी देख रही है कहीं हत्या के पीछे यह विवाद मुख्य वजह न हो? महिला के परिचितों से पूछताछ का दौर शुरू किया जा रहा है। बनूठी में स्थानीय लोगों के बयान लिए गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अज्ञात लोगों ने सुषमा की घर के भीतर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। लेकिन घर से कोई कीमती सामान गायब नहीं है। इसलिए हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई। हत्या को आपसी रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है। इसके पीछे किसी करीबी का हाथ होने के अंदेशे से भी पुलिस सीधे इनकार नहीं कर रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि पुलिस केस के हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले का जल्द पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed