{"_id":"132-52724","slug":"Shimla-52724-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल से वसूल होगी आईटी शिक्षक की सेलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल से वसूल होगी आईटी शिक्षक की सेलरी
Shimla
Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। कंप्यूटर शिक्षकों की अटेेंडेंस कंपनी को नहीं देने वाले प्रिंसिपलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए वे स्वयं जिम्मेवार होंगे। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्रिंसिपलों को मेमो जारी किए हैं। विभाग ने आईटी शिक्षा को आउटसोर्स किया है। इसके लिए विभाग ने चंडीगढ़ की नाइलिट कंपनी के साथ करार किया है। कंपनी कंप्यूटर शिक्षकों को तभी वेतन जारी करती है जब स्कूलों के प्रिंसिपल उक्त कंपनी को शिक्षकों की अटेंडेंस भेजते हैं। कंपनी और कंप्यूटर शिक्षकों ने विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। अधिकतर प्रिंसिपलों ने शिक्षकों की हाजिरी की स्थिति कंपनी को स्पष्ट नहीं की है। कंप्यूटर शिक्षकों कहा का कहना है कि उन्हें दो महीने से अधिक समय से वेतन नहीं मिला है।
---
तो प्रिंसिपल से वसूली जाएगा वेतन
शिक्षा विभाग के अनुसार यदि प्रिंसिपल की देरी के कारण शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलता है तो प्रिंसिपलों से भी कंप्यूटर शिक्षकों का वेतन बसूला जाता है।
---
सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। एटेंडेंस नहीं भेजी जाती है तो प्रिंसिपल स्वयं जिम्मेवार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
डॉ. अमरदेव. संयुक्त निदेशक उच्चतर शिक्षा ।