फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ऑनलाइन फार्म से ऑप्शन ही गायब

ऑनलाइन फार्म से ऑप्शन ही गायब

Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। कॉलेजों में दूसरे सत्र के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने की उलझन में आम छात्र भी उलझकर रह गए हैं। छात्रों को दिए गए फार्म में अनिवार्य, हॉबी और स्किल बेस के कई विषयों की ऑप्शन ही नहीं है। भरने के बाद फार्म सबमिट ही नहीं हो रहा है। फार्म की फीस बैंक में जमा नहीं हो रही है। अधिकृत बैंक से जवाब मिल रहा है कि हमें अभी तक विवि और बैंक प्रबंधन से आदेश नहीं आए है। वहीं, सैकड़ों छात्र अपना यूजर आईडी भूलने के कारण फार्म नहीं भर पा रहे हैं। कॉलेजों में ऐसे मामले सामने आ रहे है। कॉलेज प्रशासन भी छात्रों की समस्याओं का जवाब नहीं दे पा रहा है। कॉलेजों से विवि सीओई सहित संबंधित अधिकारियों के फोन नंबर और हेल्पलाइन नंबर या तो डायवर्ट किए मिल रहे हैं या फिर उन्हें कोई उठा ही नहीं रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि रेगुलर छात्र 21 मई तक कैसे परीक्षा फार्म भर पाएंगे? संजौली कॉलेज में अब तक एक भी छात्र परीक्षा फार्म नहीं भर पाया है। कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी और कोटशेरा के प्राचार्य प्रो. उमा रणदेव मान रहे हैं कि कॉमर्स जैसे कई विषयों में कंपल्सरी, हॉबी और स्किल कोर्स में कांबिनेशन ही फार्म में नहीं हैं और न ही फार्म सबमिट नहीं हो पा रहे है।
विज्ञापन


प्राचार्य ई-मेल से करें सूचित
विवि के ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया देखने वाले संबंधित शाखा के विशेषज्ञों की मानें तो कॉलेजों से आई शिकायतों पर कुछ सब्जेक्ट ऑप्शन संशोधित कर फार्म में शामिल किए गए हैं। बावजूद इसके यदि कोई समस्या है तो प्राचार्य coehpu@rediffmail.com पर विषय के ब्योरे के साथ सूचित करें।
विज्ञापन


यूजर आईडी भूलने पर करें संपर्क
जो छात्र अपना यूजर आईडी भूल चुके हैं, वे प्राचार्य से संपर्क करें। प्राचार्य की यूजर आइडी में हर छात्र का यूजर आईडी स्टोर होता है। यदि छात्र ई-मेल आईडी भी भूल चुके हैं तो वे फॉरगेट पासवर्ड की ऑप्शन में जाकर नया पासवर्ड क्रिएट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म जमा करवाने की तिथि बढ़े
एसएफआई के राज्य सह सचिव पुनीत धंाटा ने विवि प्रशासन पर आननफानन में आधा अधूरा फार्म साइट पर उपलब्ध करवाने का आरोप लगाते हुए मांग उठाई है कि बिना लेट फीस फार्म जमा करवाने की तिथि 30 मई तक बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed