{"_id":"132-52350","slug":"Shimla-52350-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटा-रटाया जवाब, पंप खराब!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटा-रटाया जवाब, पंप खराब!
Shimla
Updated Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला। शहर के कई क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत चल रही है। नगर निगम समस्या निपटाने को तैयार नहीं। हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें तो जवाब मिलता है पंप हाउस में खराबी है। कभी वोल्टेज समस्या बताकर लोगों को टरकाया जा रहा है। हर साल की समस्या है। हर बार आश्वासन भी आम है पर समाधान कौन करे। सिमिट्री, ढली, इंद्रनगर और चलौंठी इलाकों में लोग समस्या से जूझ रहे हैं। निगम ने इन इलाकों में समस्या से निजात दिलाने को कुछ नहीं किया। करीब 25 हजार की आबादी यहां रहती है। अब स्थानीय लोग नगर निगम से काफी गुस्साए हुए हैं। समस्या का हल न निकलने पर सड़कों पर उतर आने की चेतावनी दी है।
---
ढली के इंद्रनगर में रहने वाले रेवा शंकर, कपूर सिंह, एमएस वर्मा और नंद लाल ने बताया कि पिछले पांच दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। करीब 25 दिन से यहां पानी आने का कोई निर्धारित समय नहीं है। रेवा शंकर के अनुसार हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर उनसे कहा जाता है कि पंप खराब चल रहे हैं और सप्लाई नहीं होगी।
---
चलौंटी में भी पानी की दिक्कत
चलौंटी में रहने वाली शिवानी और गुन्ना कटोच ने बताया कि तीन चार दिन में एक बार पानी आ जाता है। सुबह साढ़े चार बजे से साढे़ छह बजे तक उनकी बिल्डिंग में सप्लाई आती है। बिल्डिंग के लोग चार से पांच दिन के लिए पानी भरते हैं। सिमिट्री की ईशा शर्मा और निवेगिता नेगी ने बताया कि पानी की भारी किल्लत है।
विज्ञापन
---
निगम अभियंता, जल एवं निकास विभाग विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि समिट्री, ढली, इंद्रनगर, चलौंठी में गरमियों में पानी की दिक्कत हर साल रहती है। पंप हाउस न होने के कारण पानी के ऊपर चढ़ने में दिक्कत आती है। गर्मी के दिनों में बिजली की भी समस्या रहती है। वोल्टेज कम रहने के कारण पानी ऊपर नहीं चढ़ पाता। कोशिश रहती है कि हर इलाके में पानी की नियमित सप्लाई हो। छह सात महीनों के अंदर इन इलाकों के लिए नए पंप लगा दिए जाएंगे।