{"_id":"132-52243","slug":"Shimla-52243-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा
Shimla
Updated Wed, 07 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश में मतदान के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों सहित 22 हजार सुरक्षाकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। 352 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर आईटीबीपी के जवानों हथियारों के साथ ड्यूटी देंगे। जबकि, 767 संवेदनशील और 1119 सामान्य मतदान केंद्रों पर पड़ोसी राज्यों तथा प्रदेश पुलिस की सुरक्षा रहेगी। राज्य के विभिन्न जिलों में 7383 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश पुलिस प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि पड़ोसी राज्यों से लगती सीमाओं से लेकर सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। स्टेटिक सर्विलांस, फ्लाइंग स्कवायड, कंट्रोल रूम, क्विक रियेक्शन टीमों सहित सभी एसपी को सतर्क रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सभी सीमाएं पहले ही सील की जा चुकी है और नाकों पर चौकसी भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन