फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पीजी सीटें बढ़ने से पहले डिप्लोमा कोर्स बंद

पीजी सीटें बढ़ने से पहले डिप्लोमा कोर्स बंद

Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज का रेडियोलॉजी विभाग मुश्किल में आ गया है। यहां पीजी (एमडी) की दो से आठ सीटें करने की बात कहकर डिप्लोमा कोर्स बंद कर दिए गए। पीजी सीटें बढ़ने से पहले डिप्लोमा कोर्स बंद होने से स्थिति डगमगा गई है। प्रबंधन रेडियोलॉजी में डिप्लोमा कोर्स बंद करने के निर्णय पर फंस गया है। विभाग के तहत एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे इत्यादि आते हैं। प्रदेश के अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट की भारी कमी है। मौजूदा समय में रेडियोलॉजी महकमे में एमडी की कुल पांच सीटें हैं। इनमें दो सीटें स्थायी और तीन अस्थायी हैं। डिप्लोमा कोर्स की तीन सीटें थीं। प्रबंधन ने डिप्लोमा कोर्स यह कहकर बंद करवा दिए कि इसकी एवज में एमडी की सीटें आठ कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

इससे कॉलेज का ही फायदा होगा और डिग्रीधारक डाक्टर मिलेंगे। डिप्लोमा धारकों से निजात मिलेगी। विभाग ने तर्क दिया था कि पहले आठ सीटों की मंजूरी लो, उसके बाद बेशक डिप्लोमा कोर्स बंद कर दो। विभाग ने पहले ही संदेह जताया था कि अगर एमसीआई से स्वीकृति नहीं मिली तो दोनों ओर से जाएंगे। ऐसे में कैसे अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट मुहैया करवा पाएंगे। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की रिपोर्ट आने के बाद अब रेडियालॉजी में चल रही एमडी की तीन अस्थायी सीटों पर भी खतरा मंडरा गया है। एमसीआई ने मेमोग्राफी और केजुअल्टी पर सवाल उठाए हैं। मेमोग्राफी काफी समय से खराब चल रही है। बीते एक साल से एक भी मेमोग्राफी नहीं हुई है। इस पर एमसीआई ने कड़ा ऐतराज जताया। इस कारण रेडियालॉजी में नई सीटें तो क्या पुरानी सीटों की मान्यता पर भी खतरा मंडरा गया है। अभी डिप्लोमा धारकों से काम चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


ब्लैक लिस्ट करने को लिखा था
रेडियालॉजी विभाग की ओर से प्रबंधन को लिखित में जानकारी दी गई थी कि मेमोग्राफी मशीन खराब है। जिस कंपनी को इसकी मेंटेनेंस का जिम्मा सौंपा गया है, वह नहीं आ रही है। लिहाजा, इसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए, लेकिन प्रबंधन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। समय रहते कुछ कदम उठाते तो संभव है विभाग में एमडी की आठ सीटें हो जाती अब तीन अस्थायी सीटों पर संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहता है प्रबंधन
आईजीएमसी प्रिंसिपल प्रोफेसर एसएस कौशल ने कहा कि एमसीआई ने जो कमियां बताई हैं, उन्हें दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थिति ठीक होते ही एमसीआई को फिर से निरीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed