{"_id":"132-52000","slug":"Shimla-52000-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक हिरासत में कर्मचारी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक हिरासत में कर्मचारी नेता
Shimla
Updated Wed, 30 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। कर्मचारी नेता गोपाल दास वर्मा को तीन मई तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जिला अदालत ने दिए हैं। ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ने के कारण आरोपी आईजीएमसी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल हैं। पुलिस की निगरानी में गोपाल दास का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। डाक्टर से फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इसके बाद पुलिस आरोपी का रिमांड हासिल करेगी।
गोपालदास वर्मा पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप है। अमृतसर से शिमला पुलिस गिरफ्तार करके रविवार को लाई थी। थाना छोटा शिमला में पहुंचते ही आरोपी ने स्वास्थ्य बिगड़ने की बात कही। प्रदेश सर्व कर्मचारी पेंशनर श्रमिक युवा बेरोजगार संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा ने पुलिस में केस दर्ज होने के बाद बिलासपुर में प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पुलिस के एक अफसर के कहने पर उसे झूठे केस में फंसाया गया है।
---
यह है मामला
बेरोजगार युवक शनान निवासी गोपाल शर्मा और रेणुका निवासी गुमान सिंह ने 13 मार्च को थाना छोटा शिमला में लाखों की ठगी का मामला दर्ज कराया। गोपाल शर्मा का आरोप है कि गोपाल दास वर्मा ने फॉरेस्ट गार्ड लगाने की एवज में उससे 2 लाख 18 हजार रुपये लिए, जबकि गुमान का आरोप है कि क्लर्क लगाने को उससे एक लाख लिए। गोपाल शर्मा की शिकायत पर जांच शुरू हुई है। पुलिस ने इस मामले से जुड़े रमन गुप्ता नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया। आरोप है कि कर्मचारी नेता रमन को ही वह पैसे लेने भेजा करता था।