फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अखबार की गाड़ी के चालक पर हमला

अखबार की गाड़ी के चालक पर हमला

Sat, 19 Apr 2014 05:32 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 19 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। अखबार लेकर रामपुर जा रही गाड़ी के चालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। चालक का मोबाइल फोन और गले की चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी के चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मेडिकल भी करवा लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अखबार की गाड़ी लेकर शिमला से रामपुर जा रहे वीरेंद्र कुमार पुत्र रामानंद तकलेच रामुपर निवासी ने शिमला से गाड़ी में रमन और उसके दो दोस्तों को गाड़ी में बैठाया था। ठियोग पार करने के बाद लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के पास अचानक तीनों ने मिलकर चालक वीरेंद्र से गाड़ी की चाबी छीन कर मारपीट शुरू कर दी। गले की चेन भी और मोबाइल तथा गाड़ी की चाबी लेकर तीनों फरार हो गए। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने बताया कि मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चालक का मेडिकल सिविल अस्पताल ठियोग में करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed