{"_id":"132-51574","slug":"Shimla-51574-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कल से साफ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कल से साफ रहेगा मौसम
Shimla
Updated Sat, 19 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। किसानों और बागवानों के लिए राहत ही खबर है। रविवार से प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में फिर से गरज के साथ बारिश की चेतावनी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से हिमपात की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को भी केलांग में ताजा हिमपात हुआ। इसके अलावा भरमौर-पांगी की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। उधर, मैदानी इलाकों में बारिश हुई। शिमला में 6.2, सुंदरनगर 3.6, भुंतर 7.3, कल्पा 4.0, नाहन 2.2, पालमपुर 2.7, डलहौजी 3.0, सोलन 4.0 और बिलासपुर में 1.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि 20 से 24 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि अब मौसम आने वाले समय में आमतौर पर सामान्य रहेगा।
विज्ञापन