{"_id":"132-51312","slug":"Shimla-51312-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हद हो गई ; दो घंटे इंतजार में बीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हद हो गई ; दो घंटे इंतजार में बीते
Shimla
Updated Sat, 12 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। रिज मैदान पर स्कूली छात्र करीब पौने दो घंटे तक अफसरों का इंतजार करते रहे। जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्रों की मानव श्रृंखला बनाई जानी थी। बच्चों को सुबह 11 बजे बुलाया गया था। कार्यक्रम स्थल पर 10 बजे छात्र जुटना शुरू हो गए। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक को आना था। बच्चे इंतजार करते रहे। थक हार कर छात्र जमीन पर बैठे रहे। करीब पौने 12 बजे पर्यवेक्षक रिज मैदान पर पहुंचे। इस दौरान बच्चों का धैर्य जवाब दे चुका था।
सुबह बच्चे पूरे उत्साह के साथ मैदान पर पहुंचे। इन्हें एक कतार में खड़ा कर दिया गया, लेकिन थोड़ी ही देर में इनका उत्साह जवाब दे गया। पर्यवेक्षक का काफी इंतजार किया गया। इस दौरान छात्र पसीने से तरबतर हो गए। भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक डीएस मलिक करीब पौने बारह बजे रिज मैदान पर पहुंचे। तब जाकर कार्यक्रम शुरू हो सका। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि कार्यक्रम सवा ग्यारह बजे शुरू हो गया था।
---
निर्वाचन आयोग के प्रयास को सराहा
शिमला। पर्यवेक्षक डीएस मलिक ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शिमला के स्कूली छात्रों की ओर से बनाई गई मानव मानव श्रृंखला का अवलोकन किया। यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से किया गया । इस मौके पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग में कलाकारों ने लोक नाट्य करयाला के माध्यम से भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। इस मौके पर डीएस मलिक ने जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश मल्होत्रा की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में प्रत्येक मतदाता के मत की आहुति बेहद अहम होती है ।