{"_id":"132-51112","slug":"Shimla-51112-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिता राणा को टिकट देने की तैयारी में कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिता राणा को टिकट देने की तैयारी में कांग्रेस
Shimla
Updated Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजेंद्र राणा के इस्तीफे से खाली हुई सुजानपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उनकी पत्नी अनिता राणा को टिकट देने की तैयारी में दिख रही है। अनिता राणा को टिकट दिलाने के संकेत वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह सुक्खू की विचार-मंत्रणा के बाद मिले हैं। आलाकमान को भेजे जा रहे तीन नामों के पैनल में राजेंद्र राणा की पत्नी अनिता राणा का नाम सबसे ऊपर बताते हैं। इस पैनल को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शॉर्ट लिस्ट कर लिया है। इसे एक-दो दिन में दिल्ली भेजा जाएगा।
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो सरकार और पार्टी प्रमुख ने जिन तीन नामों का पैनल बनाया है उसमें अनिता राणा के अलावा पूर्व विधायक अनिता वर्मा और कुलदीप सिंह पठानिया के नाम भी हैं। अनिता राणा ने टिकट के लिए आवेदन करने से पहले ही कांग्र्रेस की सदस्यता भी ले ली थी। राणा ने कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए यहां जो त्याग किया, उसका लाभ उनकी पत्नी को देने की तैयारी चल रही है।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को राजीव भवन शिमला में माना है कि वह वीरभद्र सिंह के साथ विचार-विमर्श करने के बाद तीन नामों का एक पैनल दिल्ली भेजने जा रहे हैं।