फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नहीं है पार्किंग की व्यवस्था, जाम से जूझेंगे सैलानी

नहीं है पार्किंग की व्यवस्था, जाम से जूझेंगे सैलानी

Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिल्सक्वीन शिमला में समर टूरिस्ट सीजन शुरू वाला है लेकिन धरातल पर तैयारियां कुछ भी नहीं हैं। पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में शिमला आने वाले सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। शहर में रोजाना जाम के कारण सैलानियों का मजा किरकिरा हो सकता है।
विज्ञापन

टूरिस्ट सीजन में मैदानी इलाकों से भारी संख्या में पर्यटक वाहन शिमला पहुंचते हैं। सैलानियों को पार्किंग कि किल्लत के कारण परेशान होना पड़ता है। पार्किंग की कमी होने के कारण सैलानियों से मनमानी वसूली होती है। टूरिस्ट सीजन में वाहनों की भीड़ बढ़ने के कारण शहर में जाम की समस्या आम हो जाती है। विशेष कर वीक एंड पर सैलानियों को गाड़ी खड़ी करने की जगह ढूंढे नहीं मिलती। मजबूरन सैलानी सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं जिससे सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है। शहर में नई पार्किंगें बनाई तो जा रही हैं लेकिन इनका निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। ऐसे में सीजन के दौरान पार्किंग की किल्लत और जाम से सैलानियों का पाला पड़ना तय है।
विज्ञापन


भविष्य में कम हो जाएगी समस्या
शहर में नई पार्किंगें बन रही हैं। भविष्य में कुछ हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। नई पार्किंगों के निर्माण के लिए भी विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र जस्टा
उप निदेशक, पर्यटन विभाग

टूरिस्ट सीजन में दोगुने हो जाते हैं वाहन
राजधानी में टूरिस्ट सीजन के दौरान वाहनों की संख्या दोगुनी हो जाती है। शहर में मौजूदा समय में करीब पच्चीस हजार वाहन हैं। टूरिस्ट सीजन के दौरान वाहनों की आमद बढ़ने से यह आंकड़ा पचास हजार तक पहुंचने की आशंका है।

1500 गाड़ियों के लिए पार्किंग निर्माणाधीन
शहर में करीब पंद्रह सौ गाड़ियों के लिए चार पार्किंगें बनाई जा रही हैं। संजौली में पार्किंग की दो मंजिलें बनकर तैयार हैं लेकिन चालू नहीं हो सकी हैं। छोटा शिमला और लिफ्ट के पास पार्किंग निर्माणाधीन है। कछुआ चाल से चल रहे पार्किंग निर्माण कार्य के चलते सैलानियों और स्थानीय लोगों को जल्द पार्किंग सुविधा मिलने की उम्मीद कम ही है।

शहर की निर्माणाधीन पार्किंगें
स्थान क्षमता
लिफ्ट 700
छोटा शिमला 250
संजौली 350

नगर निगम के पास महज पांच सौ वाहनों की पार्किंग
शहर में लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिम्मेदार नगर निगम के पास मात्र 500 वाहनों की पार्किंग उपलब्ध है। अलग-अलग क्षेत्रों में नगर निगम की अठारह पार्किंगें चल रही हैं।
शहर में नगर निगम की मौजूदा पार्किंग
लिफ्ट 45
हाईकोर्ट 25
बिलो मेट्रोपोल 190
जोधा निवास 40
रैन बसेरा स्टेट बैंक 18
अमर भवन जाखू 27
अग्रवाल धर्मशाला लागंबुड 15
सिसिल होटल 40
कैथू कम्यूनिटी सेंटर 15
ऑकलैंड लक्कड़ बाजार 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed