फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   चुनावी जंग ने बांटे कारगिल के हीरो

चुनावी जंग ने बांटे कारगिल के हीरो

Sun, 30 Mar 2014 05:34 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 30 Mar 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
शिमला। लोकसभा चुनाव की जंग ने हिमाचल में कारगिल युद्ध के हीरो बांट दिए हैं। जुलाई 1999 में कारगिल की चोटियों पर लड़ी गई इस लड़ाई में देश के लिए साथ जीने-मरने वाले योद्धा राजनीतिक मजबूरियों और इच्छाओं के कारण अलग रास्तों पर हैं। नगवाईं के खुशहाल सिंह और पालमपुर के विक्रम बत्तरा आपरेशन विजय में साथ थे। इसी लड़ाई में दिखाए शौर्य ने एक को ब्रिगेडियर बनाया तो दूसरे को पहले कैप्टन का रैंक और शहादत के बाद परमवीर चक्र दिलाया।
विज्ञापन

बत्तरा की शहादत को सलाम करने वाले ब्रिगेडियर खुशहाल 2010 में रिटायर हुए और उनके परिवार के संपर्क में भी रहे। लेकिन आज ब्रिगेडियर भाजपा के साथ हैं तो शहीद बत्तरा की मां कमलकांता बत्तरा हमीरपुर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी। दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन जहां राजनीति की बात आती है, तो कोई टिप्पणी को तैयार नहीं। बिग्रेडियर खुशहाल कहते हैं, आज देश की स्थिति ये है कि अभी नहीं तो कभी नहीं। इसलिए उन्होंने नरेंद्र मोदी को चुना। कारगिल युद्ध के दौरान जब नरेंद्र मोदी, प्रेम कुमार धूमल और गुलाब सिंह ठाकुर मोर्चे पर आए थे, तो पहली बार इनसे संपर्क हुआ। बाद में भी ये रिश्ता कायम रहा। जहां तक बतरा परिवार की बात है, तो वह उनका सम्मान करते हैं, लेकिन राजनीतिक रास्ता उन्होंने खुद वैसे ही चुना, जैसे कि मैंने।
विज्ञापन

हमीरपुर से आप प्रत्याशी कमलकांता बत्तरा कहती हैं कि उनके बेटे ने देश के लिए अपना योगदान दिया। अब उनकी बारी है। वह व्यवस्था में सुधार के लिए चुनाव में उतरी हैं। भ्रष्टाचार रहित राजनीति उनका लक्ष्य है। इसके लिए जरूरी नहीं कि सभी एक ही रास्ता चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-1
2.80 लाख पूर्व सैनिक परिवार बड़ा वोट बैंक
हिमाचल में सैनिक-पूर्व सैनिक परिवार करीब 2.80 लाख हैं। यहां 1.25 लाख पूर्व सैनिक तो 1.15 लाख वर्तमान सैनिक हैं। करीब 30 हजार विधवाएं एवं युद्ध विधवाएं हैं। हर घर में 4 या 5 सदस्य माने जाएं तो करीब 12 लाख का वोट बैंक बनता है। इस आंकड़े को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता, इसलिए राजनीतिक दल पूर्व सैनिक अफसरों को हाथोंहाथ ले लेेते हैं। कांग्रेस और भाजपा में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ बने हैं। एक्स सर्विसमैन लीग को मेजर विजय मनकोटिया संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed