{"_id":"132-50543","slug":"Shimla-50543-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह रिमझिम, शाम होते-होते झमाझम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह रिमझिम, शाम होते-होते झमाझम
Shimla
Updated Tue, 25 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। रविवार रात से हो रही बारिश ने राजधानी शिमला में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सोमवार सुबह के समय शहर में रिमझिम बारिश हुई। शाम होते-होते तेज बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। तापमान में गिरावट से शहर ठंड की चपेट में है। स्कूली बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे। दिनभर बारिश से सड़कें पानी से लबालब भर गईं। ढली, संजौली, छोटा शिमला, न्यू शिमला, बालूगंज सहित शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
बारिश ने नगर निगम के इंतजामों की पोल भी खोली। दोपहर बाद तेज बारिश से नालियां बंद हो गईं और पानी खुले में बहने लगा। पानी के साथ कूड़ा कर्कट भी बहकर सड़क पर आ गया। सड़कों पर बार-बार जाम की स्थिति रही। शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली योजनाओं में भी गाद भर गई है। मंगलवार को शहर में जलापूर्ति पर संशय है। हालांकि नगर निगम और आईपीएच ने शहर में पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति का दावा किया है।