{"_id":"132-50472","slug":"Shimla-50472-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ मंत्री संभालेंगे संसदीय क्षेत्रों का मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ मंत्री संभालेंगे संसदीय क्षेत्रों का मोर्चा
Shimla
Updated Mon, 24 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल सरकार के वरिष्ठ मंत्री चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी का मोर्चा संभालेंगे। वे एक-एक सीट की निगरानी करेंगे। वे चारों लोकसभा सीटों की परिधि में तय कार्यालयों में बैठेंगे। साथ ही फील्ड में भी जाएंगे। शिमला कांग्रेस कार्यालय में इसी प्रक्रिया के तहत पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स की तैनाती कर दी गई है। अन्य सीटों में भी ये जिम्मेवारियां शीघ्र तय कर दी जाएंगी।
भले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंत्रियों ने निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में मासिक बैठकों में गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बावजूद अब उन्हें नई जिम्मेवारियां दी जा रही हैं। शिमला संसदीय सीट पर प्रचार की तमाम निगरानी प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन शिमला से विद्या स्टोक्स करेंगी। रविवार को वह पार्टी कार्यालय में शिमला ग्रामीण कांग्रेस की बैठक में मौजूद रहीं। इसके बाद वह लगातार कांग्रेस कार्यालय में मोर्चा संभालेंगी। उन्हीं की तरह ही अन्य लोकसभा सीटों पर भी वरिष्ठ मंत्रियों को तैनात किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में इसी तरह की जिम्मेवारी परिवहन मंत्री जीएस बाली, मंडी संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दी जा सकती है। अभी ये जिम्मेवारियां तय की जानी हैं।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने पुष्टि की है कि शिमला लोकसभा सीट की जिम्मेवारी विद्या स्टोक्स को दी गई है। अन्य संसदीय क्षेत्रों में भी वरिष्ठ मंत्रियों की तैनातियां तय करने की तैयारी है।