{"_id":"132-36003","slug":"Shimla-36003-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कंपनी और पीडब्ल्यूडी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कंपनी और पीडब्ल्यूडी को नोटिस
Shimla
Updated Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने किचन और बाथरूम का वेस्ट वाटर सीवरेज लाइन के बजाए खुले में फैंकने पर बिजली कंपनी और लोक निर्माण विभाग को नोटिस जारी किया है। मंगलवार को सर्व मंगल योजना के तहत पुलिस लाइन कसुम्पटी को जाने वाले मार्ग पर स्थित दोनों विभागों की आवासीय कालोनियों का निगम अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान खुले में फेंकी जा रही गंदगी पर बिजली कंपनी और लोनिवि को नोटिस देने का फैसला लिया। इसके अलावा कसुम्पटी बाजार में करीब एक दर्जन कारोबारियों को नियमित तौर पर कूड़ा नहीं देने और कूड़ा देने के एवज में शुल्क नहीं चुकाने का दोषी पाया गया। सभी कारोबारियों के निगम ने चालान किए हैं। निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती ने यह कार्रवाई की।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया बीसीएस और धोबीघाट के नाले में खुले में सीवरेज फेंकी जा रही है। इन नालों के साथ लगते पानी के स्रोतों का जल लोगों द्वारा प्रयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को बावड़ियों के पानी की सही प्रकार से क्लोरिनेशन करने की हिदायत दी गई है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने संभावना जताई है कि इन स्थानों पर खुले में बह रहे सीवरेज के कारण भी पीलिया के मामले सामने आ रहे हैं। उधर, नाभा, फागली, टूटीकंडी के दौरे पर गए निगम अभियंता विजय गुप्ता ने खुले में कचरा फेंकने और सीवरेज व किचन वेस्ट को खुले में डालने के आरोप में दर्जन परिवारों को नोटिस दिए। संजौली के सेक्टर आफिसर डा. राजीव बत्ता ने खुले में गंदगी फेंकने के आरोप में संजौली और इसके साथ लगते इलाकों में करीब डेढ़ दर्जन लोगों को नोटिस दिए।
23 अवैध होर्डिंग उतारे
सर्व मंगल योजना के तहत मंगलवार को निगम की तहबाजारी शाखा ने शहर में अवैध तरीके से लगाए गए 23 होर्डिंग उतरवाए। लौंग वुड में छह होर्डिंग, लक्कड़ बाजार बस स्टेंड में एक, यहां से लेकर आईएसबीटी तक बारह, कैथू में तीन तथा ओल्ड बस स्टेंड में एक अवैध तौर पर लगाया गया होर्डिंग हटाया गया। तहबाजारी निरीक्षक ओपी ठाकुर ने यह कार्रवाई की।