फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ‘भितरघाती हैं भज्जी और आदर्श सूद’

‘भितरघाती हैं भज्जी और आदर्श सूद’

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला। कांग्रेस की भीतरी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा ने पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी व आदर्श सूद पर भितरघात के आरोप लगाए। उधर, संजीव कुठियाला व उनकी पत्नी पार्षद सुषमा के निष्कासन से नाराज शहरी कांग्रेस पदाधिकारी आलाकमान से मिलने दिल्ली रवाना हो गए हैं। जनारथा ने दावा किया है कि उनके पास हरभजन सिंह भज्जी व आदर्श सूद सहित कई अन्यों के खिलाफ भितरघात के पक्के सबूत हैं। चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों की सूची हाईकमान को सौंप दी गई है। जनारथा ने चुनाव में जीत का दावा करते हुए शहर में ‘पुरानी कांग्रेस’ लाने की बात कही है। उधर, डीसीसी अध्यक्ष प्रदीप भुज्जा व संजीव कुठियाला सहित अन्य पदाधिकारी बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बीरेंद्र चौधरी, टिकट स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन रहीं शीला दीक्षित व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से मुलाकात की जानी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हरीश जनारथा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह का करीबी माना जाता है तो दिल्ली गए शहरी कांग्रेस के पदाधिकारियों को कौल समर्थक।
----------
नई कार्यकारिणी का गठन संभव
जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी की नई कार्यकारिणी का गठन होने की संभावना है। वर्तमान कार्यकारिणी में भी विस्तार किया जा सकता है। बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में इसे लेकर खूब चरचा रही।
विज्ञापन

------------
भाजपा वाले कर रहे हैं फोन : कुठियाला
संजीव कुठियाला का कहना है कि पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। नगर निगम में कांग्रेस के 10, भाजपा के 12 और 3 वामपंथी पार्षद हैं। पार्टी से निष्कासन के बाद भाजपा के लोग हमें नगर निगम में सहयोग के लिए फोन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed