फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बंधे हाथ से कुनाल ने सबसे पहले खा लिए बिस्कुट

बंधे हाथ से कुनाल ने सबसे पहले खा लिए बिस्कुट

Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
Shimla
Shimla Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला। महाराज अग्रसेन मित्र मंडल की ओर से रविवार को एसडी स्कूल गंज में महाराज अग्रसेन जयंती का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मंडल प्रधान राजेश बंसल ने महाराज अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डालकर किया। जयंती पर मित्र मंडल ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित कीं। 3 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए बिस्कुट गेम की गई। इसमें हाथों को बांधकर बिस्कुट खाने थे, जिसमें प्रथम कु नाल गुप्ता, द्वितीय प्रवीण गुप्ता और तृतीय पुरस्कार प्रियंका गुप्ता ने हासिल किया। 10 से 20 आयु वर्ग के लिए लेमन स्पून रेस कराई गई। इसमें कुनाल गुप्ता प्रथम, सुशांक द्वितीय और यावेश को तीसरा पुरस्कार मिला। कपल गेम का आयोजन भी किया गया, जिसमें पतियों को अपनी पत्नियों के बालों में मुंह से स्ट्रा लगानी थी। इस गेम में प्रथम पुरस्कार सुधा गुप्ता, द्वितीय सीमा गुप्ता और तृतीय चीना गुप्ता को मिला। बुजुर्गों के लिए मार्बल गेम का आयोजन किया गया। इस गेम में छोटे छोटे पत्थरों को अपने हाथों में समेटना था। इस खेल में सीएल गुप्ता प्रथम, संतोष गुप्ता द्वितीय व उमा गुप्ता तृतीय रहीं। छोटे बच्चों के लिए ब्रेन गेम का आयोजन किया गया। इसमें समीक्षा प्रथम, दिव्या द्वितीय व याकवश्ता तृतीय रहीं। इस अवसर पर राजीव गुप्ता, राजेश, आशुतोष अग्रवाल, संजीव गुप्ता, असीन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, कुनाल गुप्ता, बबीता गुप्ता, अरुणा गुप्ता, सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed