{"_id":"132-31451","slug":"Shimla-31451-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के 48 प्रत्याशियों को आयोग का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के 48 प्रत्याशियों को आयोग का नोटिस
Shimla
Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला। जिला में चुनावी अखाड़े में उतरे 48 प्रत्याशियों के लिए जीत हार की टेंशन के साथ इस मर्तबा चुनाव आयोग की सख्ती से भी दो चार होना पड़ रहा है। शिमला से चुनावी समर में उतरे सभी प्रत्याशियों को जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। दो टूक शब्दों में कहा गया है कि बिना अनुमति के सरकारी और निजी स्थानों पर होर्डिंग्स व बैनर न लगाएं। संभव हो तो परमिशन लेटर की एक कापी होर्डिंग के साथ लगाएं। बिना अनुमति के पोस्टर लगाने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया जाएगा।
शिमला शहर में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में अब तक दो मुकदमे प्रत्याशियों के खिलाफ हुए हैं। इनमें माकपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को एफआईआर में नामजद किया गया है। एसडीएम (शहरी) राजीव कुमार ने कहा कि उन्होंने शिमला शहरी से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर आग्रह किया है कि वह होर्डिंग्स या पोस्टर लगाने से पहले परमिशन लें। ऐसा न करने पर प्रत्याशी के खिलाफ थाने में मुकदमा दिया जाएगा।