फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ‘शिमला की एक बार दे दो पूरी जिम्मेदारी’

‘शिमला की एक बार दे दो पूरी जिम्मेदारी’

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला। माकपा की केंद्रीय कमेटी की सदस्य एवं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी टिकेंद्र पंवर के पक्ष में संजौली और समरहिल में जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर को जीताकर शिमला की जनता ने आधी जिम्मेदारी पूरी की है। विधानसभा में विधायक पहुंचाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का अब मौका है। सीपीआईएम को शहर की जनता ने सहयोग दिया तो शहर का संपूर्ण विकास किया जाएगा। विधायक और मेयर शहर की जनता के लिए जवाबदेह होंगे। नगर निगम और विधायक के दरवाजे शहर की जनता के लिए हर पल खुले होंगे।
विज्ञापन

सुभाषिनी अली ने कांग्रेस और भाजपा पर जन विरोधी होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों सियासी दल महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अमीर-गरीब में खाई बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। कांग्रेस-भाजपा की नीतियों के चलते कर्मचारी, व्यापारी, छात्र, युवा, महिला तमाम समुदाय नाराज हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों की जन विरोधी नीतियों को शहर की जनता करारा जवाब देगी।
विज्ञापन

उधर, जनसभा को संबोधित करते हुए मेयर संजय चौहान और शिमला शहरी सीट से माकपा प्रत्याशी टिकेंद्र पंवर ने कहा कि शहर का विकास करने में नगर निगम के आडे़ कई दिक्कतें आ रही हैं। इन दिक्कतों को दूर करने के लिए सीपीआईएम के प्रत्याशी का विधानसभा में पहुंचाना जरूरी हो गया है। अगर शहर के लोगों का दर्द समझने वाला प्रत्याशी विधायक बनता है तो नगर निगम के मुद्दों को विधानसभा में उठाकर निगम के हक में आवाज बुलंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed