सेक्स नहीं, चाहिए स्मार्टफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल लोग अपनी सेक्सुअल लाइफ से ज्यादा गैजेट्स पर ध्यान देने लगे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि हालिया सर्वें इस बात का सबूत हैं।
जी हां, हाल ही में आए एक सर्वें में फिर से ये बात साबित हो गई है कि लोग अब सेक्स से ज्यादा मोबाइल और गैजेट्स को समय देते हैं।
डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, खासतौर पर ऐसा अमेरिकी महिलाओं के साथ है। अमेरिकी महिलाएं सेक्स के बिना रह सकती हैं लेकिन मोबाइल के बिना नहीं।
इंटरनेट सिक्युरिटी और ऑप्टीमाइजेशन कंपनी एवीजी टेक्नोलॉजीज के एक सर्वे के मुताबिक, अमेरिकी महिलाओं के पास अगर सेक्स या फिर स्मार्टफोन का विकल्प हो तो वे स्मार्टफोन को चुनेंगी।
जबकि ठीक इसके विपरीत 40 फीसदी फ्रांसीसी महिलाएं स्मार्टफोन के बजाय सेक्स को महत्ता देती हैं। फ्रांसीसी महिलाएं स्मार्टफोन के बिना रह सकती हैं लेकिन सेक्स के बिना नहीं।
इधर, ब्राजील की महिलाओं की बात करें तो तकरीबन 44 फीसदी ब्राजील की महिलाओं ने अमेरिकी महिलाओं की ही तरह सेक्स के बजाय स्मार्टफोन को चुना।
अप्रैल महीने किए गए इस सर्वें में अलग-अलग देशों जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी और ब्राजील की तकरीबन 4000 महिलाओं को शामिल किया गया।
इस सर्वें में अधिकत्तर देशों की अधिकत्तर महिलाओं ने सेक्स के बजाय स्मार्टफोन का चुनाव किया। जिससे ये तो तय है कि अब स्मार्टफोन ने सेक्स की जगह ले ली है।