{"_id":"498d66c0-d48a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"semen-allergy-could-affect-up-to-12-per-cent-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबरदार, सेक्स से हो सकती है एलर्जी"}
खबरदार, सेक्स से हो सकती है एलर्जी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Jun 2013 01:37 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सोचते हैं कि सेक्स सिर्फ आनंद ही देता है तो आप गलत सोचते हैं। सेक्स के बाद कई तरह की परेशानियां भी सामने आती हैं।
अकसर महिलाओं को सेक्स के बाद एलर्जी, खुजली, जलन, एक्जिमा या पेशाब करते समय दर्द जैसी परेशानी झेलनी पड़ती है।
ज्यादातर लोग इसके लिए सेक्स करने के ढंग को दोष देते हैं और समस्या को अनदेखा कर देते हैं।
लेकिन अब एक नई रिसर्च में सामने आया है कि ये परेशानियां पुरूष के सीमन (वीर्य) से भी हो सकती हैं।
डेली मेल पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्च में ये बात सामने आई है कि महिला को सेक्स के बाद वैजाइना में होने वाली एलर्जी का कारण पुरूष का सीमन भी हो सकता है।
मैनचेस्टर मैट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस रिसर्च को अंजाम दिया, जिसमें पाया गया कि ज्यादातर 20 साल से 30 साल की महिलाएं इस तरह की समस्याओं का शिकार होती हैं।
सेक्स के दौरान होने वाले स्खलन के 1 घंटे बाद ही अधिकतर महिलाओं को यह समस्या घेर लेती है।
सीमन से होने वाली एलर्जी के कारण महिलाओं को वैजाइना में खुजली, जलन, एक्जिमा या पेशाब करते समय दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
शोधकर्ताओं की मानें तो यह एलर्जी कई बार घातक भी सिद्ध होती है। रिसर्च के दौरान हर 100 में से 12 महिलाएं इस समस्या की शिकार पाई गईं।
रिसर्च में पुरूष के शुक्राणुओं को सीमन से अलग करके भी परिक्षण किया गया।
इस दौरान पता चला कि सेक्स के बाद होने वाली एलर्जी के लिए शुक्राणु जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि वीर्य का द्रव ही एलर्जी का मुख्य कारण है।
प्रमुख शोधकर्ता डॉ. माइकल कैरोल ने बताया कि अकसर महिलाएं सेक्स के बाद होने वाली एलर्जी के बचने के पार्टनर बदलकर सेक्स करती हैं, लेकिन रिसर्च में यह बात सामने आई कि एलर्जी का कारण वीर्य है, शुक्राणु नहीं।
उन्होंने बताया, 'हालांकि कंडोम के प्रयोग से इस प्रकार की एलर्जी से बचा जा सकता है, लेकिन शादीशुदा कपल्स के लिए यह विकल्प पूरी तरह कारगर नहीं है।'