{"_id":"6483639d3baaad60ae0292b5","slug":"youth-preparing-for-rajasthan-police-dies-in-road-accident-bharatpur-news-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुलिस की तैयारी कर रहे युवक को दौड़ लगाते समय वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुलिस की तैयारी कर रहे युवक को दौड़ लगाते समय वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
Fri, 09 Jun 2023 11:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:08 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर दौड़ते समय अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले के नदबई में नेशनल हाईवे 21 पर पुलिस की भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 23 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल खेमचंद शर्मा ने बताया कि गांव नगला डिप्टी निवासी कुलदीप सैनी पुत्र संतोष राजस्थान पुलिस की तैयारी कर रहा था। कुलदीप शुक्रवार को रोजाना की तरह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। वह NH-21 पर डहरा और पहरसर के बीच चौहान ढाबा के पास पहुंचा, इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से मृतक के शव को नदबई सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।