फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth murdered in Alwar relatives accuse hotel operator

Rajasthan: युवक की मौत पर परिजन बोले- बेटे की हत्या की गई, होटल संचालक ने कहा- डूबने से गई जान 

Mon, 13 Jun 2022 09:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 13 Jun 2022 09:09 PM IST
सार

राजस्थान के अलवर जिले में चार जून को युवक की मौत का मामला अभी भी उलझा हुआ है। परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप एक होटल संचालक पर लगाया है।   

विज्ञापन
Youth murdered in Alwar relatives accuse hotel operator
परिजनों ने होटल मालिक सहित चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के नारायणपुर थाना इलाके में 4 जून को होटल शेखावत फार्म हॉउस में काम कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत के बाद होटल के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर मौके से गायब मिली है। मृतक के परिजनों ने भी होटल संचालक भवानी सिंह सहित चार लोगों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


आरोपियों का कहना है कि युवक की मौत स्विमिंग पूल में डूबने के कारण हुई है। हालांकि, आरोपियों की इस बात पर आशंका जाहिर की जा रही है। क्योंकि, मृतक के चेहरे सहित शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि उसे जहर दिया गया हो। परिजनों के आरोप के बाद तीन डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल बोर्ड के जरिए मृतक का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अलवर के काला कुआं निवासी हर्ष गौतम उर्फ हरिओम पुत्र राजेंद्र को भवानी सिंह तुलसीवाला के पास स्थित अपनी होटल में वेटर का काम कराने की बात कह कर 31 मई को घर से लेकर आया था। मृतक के भाई ललित ने बताया कि उनकी पिछले 2 दिनों से उनके भाई से कोई बात नहीं हुई। 4 जून को उसकी हत्या कर दी गई। ललित ने भवानी सिंह, सुमित मोहन, लक्ष्य सोलंकी, सुरेश सोलंकी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्जा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी से था विवाद 
इससे पहले मृतक गौतम ने अरावली विहार थाने में लक्ष्य सोलंकी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। आरोपी लक्ष्य ने इस केस में राजीनामा करने को लेकर गौतम के ऊपर दबाव बनाया था। परिजनों का आरोप है कि राजीनामा नहीं करने पर उसकी हत्या कर दी गई। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed