फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth beaten to death in Jhunjhunu Rajasthan News

Jhunjhunu: युवक को पीट-पीटकर अधमरा किया, फिर घर के बाहर फेंक गए बदमाश, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Thu, 15 Jun 2023 08:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Jun 2023 08:52 PM IST
सार

झुंझुनूं में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Youth beaten to death in Jhunjhunu Rajasthan News
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के  सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के तोलासेही गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सुबह करीब 4 बजे बदमाश युवक को अचेत अवस्था में उसके घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।  

विज्ञापन


युवक के परिजन गंभीर हालत में उसे सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने उसे झुंझुनूं रैफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक महेश पुत्र ताराचंद मेघवाल (30) तोली सेही गांव का रहने वाला था। युवक के साथ बदमाशों ने मारपीट क्यों कि अब तक इसका कारण सामने नहीं आया है। घटना की सूचना पर चिड़ावा डीएसपी शिवरतन मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने गांव के महिपाल पुत्र बालाराम, मोनू उर्फ रोहित पुत्र महिपाल, सुनीता पत्नी महिपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed