फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Young men and girl found in suspicious condition in cafe in Jhunjhunu police arrested 13 youths

Rajasthan: कैफे में चल रही थी मौज-मस्ती, पुलिस ने छापा मारा तो तो इधर-उधर भागे युवक-युवतियां, 13 गिरफ्तार

Sat, 27 May 2023 08:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 27 May 2023 08:16 PM IST
सार

झुंझुनूं में एक कैफे में पुलिस ने छापा मारा, इस दौरान युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने कैफे संचालक समेत 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Young men and girl found in suspicious condition in cafe in Jhunjhunu police arrested 13 youths
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले की पुलिस ने शनिवार को मंडवा मोड़ स्थित एक कैफे पर छापामार कार्रवाई की है। प्रशिक्षु आरपीएस कृष्ण राज जांगिड़ के नेतृत्व में तीन टीम ने 7 कैफे पर छापा मारा। कैफे हाउस में पुलिस टीम के पहुंचते ही युवक-युवतियां इधर उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस कैफे में बनी केबिनों में घुसी तो युवक-युवतियां मौज मस्ती करते हुए नजर आए।

विज्ञापन


छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को कुछ युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में भी मिले। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में कैफे संचालक भी शामिल है। हालांकि, पुलिस ने युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया। कुछ युवक मौके से भी फरार भी हो गए।
विज्ञापन


आरपीएस कृष्ण राज जांगिड ने बताया कि पिछले कई दिनों से झुंझुनूं के मंडवा मोड़ पर संचालित कैफे में अवैध गतिविधयां की शिकायत मिल रही थी। एसपी के निर्देश पर शनिवार को तीन टीम का गठन कर दबिश दी गई। मौके पर कई युवक-युवतियां अवांछनीय गतिविधियां करते हुए मिले है। युवतियों को समझाइश और हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं, कैफे संचालक समेत 13 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर मिले प्रतीक पुत्र शीशराम, अमित पुत्र शीशराम, राहुल पुत्र नेमीचंद, शुभम पुत्र सुमेर सिंह, संदीप पुत्र विजय सिंह, आफताब पुत्र इम्तियाज, नदीम पुत्र निसार, रितेश पुत्र बजरंग लाल, हेमन्त को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed