फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   young man kills himself by hanging in Ajmer

Suicide: होली पर ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ पर लटका मिला शव 

Sat, 19 Mar 2022 09:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Mar 2022 09:48 PM IST
सार

अजमेर के केकड़ी में ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक होली खेलने के लिए ससुराल आया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
young man kills himself by hanging in Ajmer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केकड़ी के सराना थाना इलाके के नेपोली गांव में शनिवार को एक युवक का ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने ससुराल आया हुआ था। शुक्रवार को होली खेलने और रात को खाना खाने के बाद परिवार वाले सो गए। इसके बाद सुबह युवक का शव पेड़ पर लटका मिला।  

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार रामसर निवासी सुरेश पुत्र गोपाल मेघवंशी अपने ससुराल नेपोली आया हुआ था। यहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही लोग की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस संदर्भ में परिवार वालों के बयान लिए जाएंगे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

होली मनाने ससुराल आया था युवक
मृतक युवक सुरेश होली मनाने के लिए ससुराल आया था। होली के दिन शाम को सभी ने त्योहार मनाया। रात को साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद परिवार वाले सो गए। सुबह सुरेश का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक घर से कब निकल गया इसकी जानकारी किसी को नहीं लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed