फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   young man killed old woman then scratched and ate flesh of her face in Pali

हैवानियत: मुंबई से पाली पहुंचे युवक ने वृद्धा की हत्या की, फिर नोंच-नोंचकर खाया चेहरे का मांस, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 08:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 26 May 2023 08:26 PM IST
सार

पाली जिले में एक युवक ने वृ़द्धा के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने मृतका के चेहरे को मांस को नोंच-नोंचकर खाया। ग्रामीण ये देखकर हैरान रह गए, जिसके बाद उन्होंने युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
young man killed old woman then scratched and ate flesh of her face in Pali
मृतक महिला और मुंबई का आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पाली जिले में शुक्रवार सुबह दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। जहां एक युवक ने खेत से सब्जी लेकर लौट रही वृ़द्धा के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद युवक ने मृतका के चेहरे का मांस नोंचकर खा लिया। 

विज्ञापन


आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक को ऐसा घिनौना काम करते देखा, तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने ग्रामीणों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। पुलिस आरोपी को हाथ-पैर बांधकर बांगड अस्पताल ले गई, जहां उसे जेल वार्ड में रखा गया है। आरोपी की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई है। आरोपी सुरेंद्र 24 साल का है और मुंबई का रहने वाला है। ये हैरान करने वाला मामला पाली जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह ग्रामीण जंगल की ओर गए तो एक युवक वृ़द्धा के शव के पास बैठकर उसके मुंह को नोंचकर खा रहा था। ये देखकर ग्रामीण घबरा गए, उनकी समझ में नहीं आया कि युवक क्या कर  रहा है? इस दौरान शव का चेहरा नोंच- नोंचकर खाते युवक ने ग्रामीणों को देखा तो वह खून से सने हुए मुंह को बिना साफ किए ही वहां से भागने लगा। लेकिन, ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले युवक ने सिर पर पत्थर मारकर महिला की हत्या की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन




नशे का आदी हाने के कारण करवाया अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है। पुलिस ने उसे बांगड अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती करवाया है। इधर, मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक ने वृद्धा की निर्मम तरीके से हत्या क्यों की, इसे लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


जिले इस तरह का ये पहला मामला
पाली जिले में संभवतया ये पहला मामला है। जिसमें वृद्धा की नृशंस हत्या कर युवक ने उसके चेहरे के मांस को नोंच कर खाया हो। ग्रामीणों के देखने पर आरोपी ने अपनी शर्ट से महिला का चेहरा कवर कर दिया और वहां से भागने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर युवक के पड़क लिया। हालांकि, पुलिस इस घटना के बारे में कोई भी जानकारी देने से बच रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed