फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   world water day bikaner rajasthan news five sp and police officer surveillance water canal

विश्व जल दिवस: बीकानेर में पानी की चोरी रोकने को तैनात रहते हैं पुलिसकर्मी, फिर भी बर्बाद होता है नीर

Mon, 22 Mar 2021 08:04 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 22 Mar 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
world water day bikaner rajasthan news five sp and police officer surveillance water canal
विश्व जल दिवस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

आज विश्व जल दिवस है और राजस्थान के बीकानेर में पानी की चौकसी की जा रही है। यहां पांच जिलों के एसपी, 14 थानों की पुलिस, 70 आरसी जवान, एक मुख्य अभियंता, एक दर्जन एसडीएम, सात अधीक्षण अभियंता समेत सिंचाई विभाग के दर्जनों इंजीनियर इंदिरा गांधी नहर के करीब 270 किमी क्षेत्र की निगरानी में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


यहां पानी की चौकसी इसलिए की जा रही है क्योंकि छह मार्च से सिंचाई का पानी बंद हो गया है। अब 70 दिन की नहरबंदी की जाएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि अब नौ जिलों के डेढ़ करोड़ लोगों की प्यास बुझाने के लिए छह मार्च से 28 अप्रैल तक सिर्फ पीने का पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की ओर से पानी की चौकसी इसलिए भी की जा रही है ताकि पानी की चोरी को रोका जा सके। जिन किसानों की फसलें अभी खड़ी हैं, उनमें भी पानी की चोरी का डर है। बता दें कि विश्व जल दिवस के मौके पर पानी की बर्बादी को लेकर जागरुक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर एक नल के एक मिनट तक खुले रहने से पांच लीटर पानी बर्बाद होता है। अगर शॉवर को एक मिनट तक चलता छोड़ा जाए तो दस लीटर पानी खर्च होता है। इसके अलावा टॉयलेट में फ्लश चलाने पर 15 लीटर पानी खत्म होता है। वहीं तीन से पांच मिनट तक ब्रश करने पर 25 लीटर, 15-20 मिनट के शॉवर में 50 लीटर और बर्तन धोने में नल खुला रखने पर 20-40 लीटर पानी बर्बाद होता है। अगर पानी की बर्बादी को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा तो इसके दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed