{"_id":"5e5c73378ebc3ef4060f9245","slug":"women-drowns-her-four-year-old-son-in-water-tank-allegedly-to-take-revenge-on-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पति से बदला लेने के लिए मां ने चार साल के बच्चे को टैंक में डुबोकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पति से बदला लेने के लिए मां ने चार साल के बच्चे को टैंक में डुबोकर मारा
Mon, 02 Mar 2020 08:15 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझनु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझनु
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 02 Mar 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के झुंझनु जिले में एक महिला को अपने चार साल के मासूम की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रविवार को पुलिस ने बताया कि पति से कथित तौर पर बदला लेने के लिए महिला ने अपने बच्चे को पानी के टैंक में डुबोकर मार दिया।
विज्ञापन
झुंझनु के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जगदीश चंद्र शर्मा ने कहा कि बुढानिया गांव के पन्नराम शनिवार सुबह मंदरेला पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने चार साल के भतीजे विवान स्वामी और भाभी सुनीता के हाथ की नस काटने का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा, 'वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम जिसमें फोरेंसिक विभाग और डॉग स्कवॉड भी था वह घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्कवॉड को खून से सनी एक ब्लेड सुनीता के बेड पर मिली। आरोपी के बिस्तर के पास फर्श पर खून के धब्बे भी मिले, जिससे उस पर संदेह पैदा हुआ।'
विज्ञापन
सुनीता सहित परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की गई। एसपी ने कहा, 'पूछताछ के दौरान सुनीता ने स्वीकार किया कि उसने अपने बच्चे की हत्या की है और ध्यान भटकाने के लिए अपने हाथ की नस काट ली। सुनीता के कबूलनामे के अनुसार उसने विवान को इसलिए मारा क्योंकि वह पति के साथ होने वाली लड़ाई से परेशान थी और वह उसके चरित्र पर शक किया करता था। दंपति के बीच रोजाना लड़ाई होती थी। जिसके कारण उसने बेटे को मारने का फैसला किया।' एसपी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।