{"_id":"63dc8a830dd1686e606ef8bd","slug":"woman-s-hands-cut-off-and-robbed-of-silver-jewelery-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan crime: टोंक में चांदी के आभूषण के लिए लुटेरों ने काट दिए हाथ, दर्द से तड़प-तड़प कर महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan crime: टोंक में चांदी के आभूषण के लिए लुटेरों ने काट दिए हाथ, दर्द से तड़प-तड़प कर महिला ने तोड़ा दम
Fri, 03 Feb 2023 09:47 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:47 AM IST
सार
देवली थाना क्षेत्र से गांवड़ी गांव में लुटेरों ने मवेशी चराने खेत गई महिला के हाथ काटकर चांदी के आभूषण लूट लिए। हाथ कटने से महिला की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन
देवली थाना
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक में लुटेरे पूरी तरह बेखौफ तो थे ही अब लूट के लिए हत्या करने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। देवली थाना क्षेत्र से गांवड़ी गांव में बीती रात लुटेरों ने चांदी के आभूषण लूटने के लिए महिला के हाथ काट दिए। हाथ कटने से महिला तड़पती रही और आरोपी वहां से फरार हो गए। दर्द से तड़पती महिला ने वहीं दम तोड़ दिया। महिला जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश के दौरान घटना का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार उक्त महिला लादी पुत्री बजरंग गुर्जर निवासी गावड़ी है। महिला यहां अपने पीहर गावड़ी में ही रहती है। गुरुवार की शाम को वह मवेशियों को चराने के लिए सिरोही की ओर खेत पर ले गई थी। काफी समय बाद भी जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। अंधेरा भी हो गया था। इस पर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। वह लादी देवी की तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। वहां देखा तो महिला मृत मिली साथ ही उसके हाथ कटे हुए थे। परिजनों को समझ में आ गया कि लुटेरों ने चांदी के कड़े के लिए महिला की हत्या की है। घटना की सूचना जैसे ही फैली घटनास्थल पर ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर देवली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से इंकार कर दिया।