फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman hanged on first anniversary of marriage in Bharatpur Hindi News

Bharatpur: शादी की पहली सालगिरह पर महिला ने लगाई फांसी, परिजन कर रहे थे दाह संस्कार और पहुंच गई पुलिस

Sun, 16 Apr 2023 09:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Apr 2023 09:19 PM IST
सार

भरतपुर शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में विवाहित महिला का अपनी शादी की पहली सालगिरह पर फांसी लगाकर मौत का संदिग्ध मामला सामने आया है। परिजन गुपचुप शव का  दाह संस्कार कर रहे थे, तभी पुलिस को सूचना लग गई। पुलिस ने श्मशान पहुंचकर शव कब्जे में किया।

विज्ञापन
Woman hanged on first anniversary of marriage in Bharatpur Hindi News
ससुराल वालों से कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटककर मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर महिला और उसके पति सहित ससुराल वालों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। जब परिजन उसे बुलाने गए, तो महिला फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली।

विज्ञापन


परिजन गुपचुप तरीके से श्मशान में अंतिम संस्कार करने डेड बॉडी ले गए
महिला के शव को परिजन गुपचुप तरीके से शमसान में अंतिम संस्कार के लिए ले गए, लेकिन किसी रिश्तेदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस श्मशान से शव को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी लेकर आई। महिला के पीहर पक्ष की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव ससुरालजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


1 साल पहले हुई थी शादी
घटना बीती देर शाम की है। आगरा के नगला सुरा गांव की रहने वाली दो बहनें बड़ी सोनिया और छोटी अंशु की शादी उद्योग नगर थाना क्षेत्र के जघीना गांव निवासी अमित और रिंकू के साथ 15 अप्रैल 2022 को हुई थी। अमित गांव में ही खेतीबाड़ी का काम देखता है। 15 अप्रैल को दोनों बहनों की शादी की सालगिरह थी। तभी शाम को सोनिया की किसी बात को लेकर उसके पति अमित से कहासुनी हो गई। जिसके बाद सोनिया नाराज होकर अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब काफी देर तक सोनिया कमरे से बाहर नहीं आई तो, अमित के परिजन सोनिया को बुलाने के लिए उसके कमरे में गए। जहां सोनिया फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे नीचे उतारा और सोनिया के पीहर फोन किया। इस घटना की सूचना किसी ने उद्योग नगर पुलिस को दी, जिसके बाद उद्योग नगर थाना पुलिस अमित के घर पहुंची और सोनिया के शव को आरबीएम अस्पताल की मोरच्युरी में रखवाया। जहां एसडीएम के देखरेख में मेडिकल बोर्ड द्बारा सोनिया के शव का पोस्टमार्टम किया गया। सोनिया के पीहर पक्ष की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है। शव सोनिया के ससुराल वालों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed