{"_id":"653bbe01c7b9530a92083297","slug":"woman-gives-birth-to-baby-girl-on-road-in-dholpur-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur Government System: खराब सड़क से गुजरकर अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल; सड़क पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur Government System: खराब सड़क से गुजरकर अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल; सड़क पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म
Fri, 27 Oct 2023 07:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 27 Oct 2023 07:11 PM IST
सार
ऑटो खराब होने पर प्रसूता ने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। महिलाओं ने घेरा बनाकर पूरी कराई महिला की डिलीवरी।
विज्ञापन
सड़क पर कराई गई महिला की डिलीवरी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
धौलपुर कोतवाली थाना इलाके में गुरुद्वारा रोड पर बीती रात एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ऑटो खराब होने पर प्रसूता ने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने घेरा लगाकर प्रसूता का प्रसव कराया। पूरे घटनाक्रम के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना से सरकारी सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
मामला धौलपुर शहर के गुरुद्वारा रोड का बताया जा रहा है। बीती रात खराब सड़क मार्ग पर एक ऑटो में प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया जा रहा था। सड़क मार्ग पर गड्ढे होने की वजह से ऑटो खराब हो गया। इस दौरान रात्रि में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने की वजह से परिजन हताश हो गए और प्रसूता प्रसब पीड़ा से कराहती रही।
विज्ञापन
परिजनों ने रात्रि में एंबुलेंस एवं अन्य साधन के लिए कोशिश भी की, लेकिन कुछ भी साधन नहीं मिल सका। आखिर में प्रसूता ने सड़क मार्ग पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। साथ में मौजूद महिलाओं ने घेरा बनाकर प्रसूता की डिलीवरी कराई। पूरे घटनाक्रम के फोटो जिले भर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। परिजनों ने बाद में प्रसूता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत यह रही कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क पर डिलीवरी होने से प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयंतीलाल मीणा ने बताया जिला अस्पताल में इस प्रकार का कोई भी पेशेंट भर्ती नहीं हुआ है। उन्होंने बताया शहर के निजी अस्पतालों में प्रसूता एवं उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। मामला बेहद गंभीर एवं चिंताजनक है। परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली जाएगी। उन्होंने बताया कमेटी गठित कर मामले की जांच भी की जाएगी।