{"_id":"63e38b6722187193850bcff9","slug":"woman-duped-young-man-of-2-80-lakhs-by-trapping-in-honey-trap-three-arrested-in-jodhpur-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: महिला ने प्यार में फंसाकर व्यक्ति से लिए 1.80 लाख, वापस देने जोधपुर बुलाया और फिर हो गया कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: महिला ने प्यार में फंसाकर व्यक्ति से लिए 1.80 लाख, वापस देने जोधपुर बुलाया और फिर हो गया कांड
Wed, 08 Feb 2023 05:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Feb 2023 05:15 PM IST
सार
जोधपुर में एक महिला और उसके रिश्तेदारों ने व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। उसका अश्लील वीडियो बनाकर उससे 50 रुपये भी मांगे। आरोपियों के चंगुल के छूटने के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले में रहने वाले एक व्यक्ति की जोधपुर की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद वे एक दूसरे से बात करने लगे। कुछ दिन बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला ने व्यक्ति से एक लाख 80 हजार रुपये ले लिए। कुछ महीने बाद व्यक्ति ने अपने रुपये वापस मांगे तो महिला ने रुपये वापस करने और प्लॉट देने के बहाने युवक को जोधपुर बुलाया लिया।
विज्ञापन
महिला के झांसे में आया युवक उससे रुपये वापस लेने लिए जोधपुर चला गया। जहां मिला के भाई और बहनोई पिस्टल के दम पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उससे 50 लाख रुपये की मांगे, नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति से एक लाख नगद और 10 लाख रुपये चेक और अन्य दस्तावेज लेने के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
महामंदिर थाने के अधिकारी हरीश सोलंकी ने बताया कि सोमवार शाम को नागौर के एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती किरण विश्नोई निवासी मतोड़ा से हुई थी। महिला ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर एक लाख 80 हजार रुपये ले लिए। रुपये वापस मांगने पर उसने प्लॉट दिलाने का झांसा देकर जोधपुर में आरटीओ के पास किराए के मकान में बुलाया। वहां पहुंचने पर किरण ने फोन कर अपन भाई विराट उर्फ श्रीराम विश्नोई निवासी लोहावट और बहनोई सुमेराराम विश्नाई निवासी रामडावास कल्ला को भी बुला दिया। सुमेराराम ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तानी और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर रुपयों की मांग की।
विज्ञापन
भतीजे के खाते से 50 हजार और खुद के खाते से भी दिए पैसे
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इससे वह घबरा गया और डर के कारण उसने अपने भतीजे के खाते से 50 हजार और खुद के खाते से 50 हजार रुपये आरोपियों के खाते में जमा कराए। इसके बाद आरोपियों ने 50 लाख रुपये की डिमांड की, और रुपये नहीं होने पर आरोपियों ने उससे 10 लाख रुपये का चेक व अन्य दस्तावेज छीन लिए। इसके बाद आरोपी एक स्कार्पियो में बैठाकर उसे यहां-वहां घुमाते रहे और फिर शाम को छोड़ दिया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित व्यक्ति महामंदिर थाने पहुंचा और उनके खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला, उसके भाई और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया।