फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman dies after being buried under debris in Bharatur

Bharatpur: बाथरूम में महिला के ऊपर गिरी पटि्टयां, मलबे के नीचे दबने से मौत, बर्तन साफ करते समय हुआ हादसा

Fri, 07 Jul 2023 07:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 07 Jul 2023 07:54 PM IST
सार

गांव बैलारा निवासी अंशु देवी के ऊपर छत की पट्टियां गिर गईं। पट्टियों के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman dies after being buried under debris in Bharatur
घर पर बिखरा मलबा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर जिले के नदबई थाना अंतर्गत बैलारा गांव में बाथरूम में बर्तन साफ करते समय छत की पटि्टयां अचानक के महिला के ऊपर गिर गईं। मलबे में दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पट्टियां हटाकर महिला को निकाला और नदबई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बैलारा निवासी अंशु देवी अपने घर पर बाथरूम के बाहर बर्तन साफ कर रही थी। तभी अचानक पट्टियां गिर गईं। पट्टियों के नीचे महिला दब गई। हादसे को देख आसपास रह रहे लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ पट्टियों के नीचे दबी महिला को निकाला। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए नदबई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नदबई थाना पुलिस द्वारा मृतका का नदबई सीएचसी पर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed