राजस्थान: थाने में शादी की रस्में, घोड़ी चढ़ी महिला कांस्टेबल, पुलिसवाले बने बाराती
कांस्टेबल सोनिया की शादी आज यानी सोमवार (26 अप्रैल) को है। वह झुंझुनु के बुहाना पुलिस थाने में अपनी ड्यूटी कर रही हैं। वहीं पर उनके अन्य साथी उनकी शादी की तैयारी भी कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 वायरस की काली छाया जब से देश में पड़ी है, तभी से ही कोरोना योद्धा के रूप में हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स, सफाई कर्मचारी आदि अपनी अहम भूमिका निभाते हुए दिन-रात लोगों की जान बचाने व उनकी मदद करने में लगे हुए हैं। अपनी ड्यूटी निभाने के बीच इन योद्धाओं का निजी जीवन पीछे छूटता जा रहा है। राजस्थान में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक महिला कांस्टेबल को शादी की रस्मों के लिए छुट्टी तो नहीं मिल सकी, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि उनकी शादी हमेशा के लिए यादगार हो जाएगी। दरअसल, महिला कांस्टेबल की शादी की रस्में झुंझुनु के बुहाना पुलिस थाने में ही करा दी गईं।
पुलिस थाने में पूरी हुई बिंदौरी की रस्म
बता दें, कांस्टेबल सोनिया की शादी आज यानी सोमवार (26 अप्रैल) को है। वह झुंझुनु के बुहाना पुलिस थाने में अपनी ड्यूटी कर रही हैं। वहीं पर उनके अन्य साथी उनकी शादी की तैयारी भी कर रहे हैं।कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सोनिया को छुट्टी नहीं मिल सकी। ऐसे में रविवार (25 अप्रैल) को पुलिस थाने में ही उनकी बिंदौरी की रस्म पूरी कराई गई। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में शादी से पहले महिलाओं को भी घोड़ी पर चढ़ाकर कुछ दूर घुमाया जाता है। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती रहती हैं। इसी रस्म को बिंदौरी नाम दिया गया है।
Rajasthan: Staff of Buhana Police Station in Jhunjhunu took out 'bindori' (pre-wedding procession) of a woman constable posted at the station, yesterday.
विज्ञापन विज्ञापन
"My colleagues played the role of my family & took out the 'bindori'. I really liked it," said Sonia, the would-be bride. pic.twitter.com/DwtP5o1aPV — ANI (@ANI) April 25, 2021
महिला कांस्टेबल की बिंदौरी की रस्म के दौरान थाने में उनके सहयोगियों ने ही परिवार की भूमिका निभाई। सोनिया को घोड़ी पर बैठाया गया और पास के ही मंदिर में ले जाकर रस्म पूरी की गई। इसके बाद सोनिया ने कहा, 'मेरे सहयोगियों ने मेरे परिवार की भूमिका निभाई और बिंदौरी की रस्म अदा की। मुझे वाकई बहुत खुशी हुई। यह समाज में अन्य महिलाओं के लिए भी उदाहरण है।'
थाने में हुई हल्दी की भी रस्म
बताते चलें कि इससे पहले शुक्रवार को भी एक महिला कांस्टेबल की हल्दी की रस्म डूंगरपुर पुलिस थाने में संपन्न कराई गई थी।
Rajasthan: 'Haldi' ceremony of a woman police constable who is posted at Dungarpur police station was held at station premises, as couldn't avail leave amid surge in COVID19 cases. (23/4) pic.twitter.com/S1KoKc99yB
— ANI (@ANI) April 24, 2021