{"_id":"64f0a56b2cf1bcf45e011a1b","slug":"woman-body-found-in-kund-in-bharatpur-father-said-she-was-mentally-ills-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: घर से बिना कुछ कहे निकली महिला का शव पानी के कुंड में मिला, पिता बोले- मानसिक रूप बीमार थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: घर से बिना कुछ कहे निकली महिला का शव पानी के कुंड में मिला, पिता बोले- मानसिक रूप बीमार थी
Thu, 31 Aug 2023 08:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 31 Aug 2023 08:06 PM IST
सार
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी मानसिक रूप से बीमार थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। इससे पहले भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। उन्होंने आशंका जताई कि लक्ष्मी ने पानी के कुंड में कूदकर जान दी होगी।
विज्ञापन
कुंड में मिला महिला का शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के अटलबंद थाना इलाके में एक महिला का शव कुंड में पड़ा हुआ मिला। महिला दोपहर 2 बजे से किसी को कुछ कहे बिना घर से निकली थी। जिसके बाद वह वापस नहीं पहुंची, महिला के परिजन उसे तलाश कर रहे थे, इसी दौरान कुंड में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस और महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जिस महिला का शव मिला है उसका नाम लक्ष्मी है और उसकी उम्र करीब 35 साल थी। वह अटलबंद थाना इलाके के तिलक नगर गली नंबर 1 में रहती थी। वह घर से दोपहर 2 बजे बिना किसी से कुछ कहे निकली थी। इसके बाद से परिजन लक्ष्मी की तलाश कर रहे थे। तभी किसी स्थानीय व्यक्ति ने तिलक नगर के पास बने एक कुंड में महिला का शव पड़ा देखा। उसने अटलबंद थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रेस्क्यू कर कुंड से बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान की। महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि महिला लक्ष्मी मानसिक रूप से बीमार थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। इससे पहले भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। उन्होंने आशंका जताई कि लक्ष्मी ने पानी के कुंड में कूदकर जान दी होगी।
विज्ञापन