फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman alleges Molestation on Rohit Joshi son of minister Mahesh Joshi in Rajasthan government

Rajasthan: मंत्री महेश जोशी के बेटे पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- नशीला पदार्थ पिलाकर की ज्यादती

Sun, 08 May 2022 04:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 May 2022 04:56 PM IST
सार

राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में रोहित जोशी के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस केस को सवाई माधोपुर महिला थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Woman alleges Molestation on Rohit Joshi son of minister Mahesh Joshi in Rajasthan government
रोहित जोशी पर सवाई माधोपुर के एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे पर एक महिला ने दुष्कर्म का का आरोप लगाया है। दिल्ली के सदर बाजार थाने में पीड़िता नें मंत्री के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ केस दर्ज कराया। सदर थाना पुलिस ने इसे राजस्थान ट्रांसफर कर दिया है। 

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार महिला ने रोहित जोशी पर दुष्कर्म, धकमाने और शारीरिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। जहां से यह मामला सवाई माधोपुर के महिला थाने को भेजा गया है। पीड़िता ने मंत्री के बेटे के खिलाफ धारा 376, 328, 312, 368, 377, 506 और 509 में केस दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन


अपनी रिपोर्ट में महिला ने पुलिस को बताया कि रोहित जोशी ने सवाई माधोपुर के एक होटल में उसे नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो और भी ले लिए। किसी को बताने पर रोहित ने उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। साथ ही रोहित ने अपने मंत्री पिता की राजनीतिक पहुंच का डर दिखाकर धमकाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed