फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   woman accused her father-in-law of rape in Churu  police registered FIR

Rajasthan: 31 साल की महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

Tue, 28 Nov 2023 08:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 28 Nov 2023 08:25 PM IST
सार

Rape In Churu: 31 साल की एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोपी लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ससुर उसके साथ दो बार दुष्कर्म कर चुका है। अक्तूबर में रेप करने के बाद उसने जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
woman accused her father-in-law of rape in Churu  police registered FIR
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले के सदर थाना इलाके में रहने वाली 31 साल की महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने घटना को लेकर महिला थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि साल 2017 में दुधवाखारा थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी शादी हुई थी। जिसके बाद से सास, ससुर, पति और ननद दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। नगदी, गाड़ी और एसी समेत अन्य सामान आने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। जिसके बाद उसने अपने पिता से 10 लाख रुपये लाकर ससुराल वालों को दे दिए। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसका ससुर आरएसी में कार्यरत है। शादी के कुछ साल बाद से ससुर उस पर गंदी नजर रखने लगा। 2020 में ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। करीब दो साल तक वह अपने पीहर में रही। बाद में राजीनामा होने पर वह वापस ससुराल आ गई। लेकिन, कुछ ही दिन बाद दहेज के लिए फिर से परेशान किया जाने लगा। कई बार मारपीट भी की गई। अक्तूबर 2023 में ससुर छुट्टी पर आया हुआ था, इस दौरान उसने नशीला पदार्थ सुघाकर दुष्कर्म की किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आरोपी ससुर ने पीड़िता ने कहा कि जान से मारने की धमकी दी, इसके डर से पीड़िता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। लेकिन, आरोपी ससुर और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर अब पीड़िता ने सारी बातें मां को बताई। जिसके बाद आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed