फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife killed bike rider affair and property dispute arrested after four years in Jaisalmer

Murder Reveal: पत्नी ने कराई बाइक राइडर की हत्या, अवैध संबंध-संपत्ति विवाद बना वजह, चार साल बाद गिरफ्तार

Mon, 16 May 2022 07:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 16 May 2022 07:20 PM IST
सार

16 अगस्त 2018 को असबाक मोन की दो दोस्तों ने गर्दन पर लोहे के हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को रेत के टीले के नीचे फेंक दिया था।

विज्ञापन
Wife killed bike rider affair and property dispute arrested after four years in Jaisalmer
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्नी, मृतक असबाक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर में चार साल पहले एक अंतरराष्ट्रीय बाइक राइडर की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी। संपति और अवैध संबंध के चलते उसकी हत्या कराई गई थी। आरोपी पत्नी को काफी तलाशने के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि महिला का पति से आए दिन विवाद होता रहता था। उसके किसी अन्य युवक से अवैध संबंध भी थे। ऐसे में उसने पति की संपति हड़पने के लिए उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करवा दी थी।      

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक असबाक मोन (34)  केरल के कन्नूर का रहने वाला था। मौत के कुछ साल पहले ही वह बेंगलुरु में रहने आ गया था। 14 अगस्त 2018 को असबाक एक रैली में भाग लेने के लिए जैसलमेर आया था।

इस दौरान उसके पांच दोस्त नीरज, संजय, विश्वास, संतोष और शाकिब भी उसके साथ आए थे। 16 अगस्त को सभी दोस्त राइडिंग के लिए निकले। इस दौरान सभी रास्ता भटक गए, लेकिन असबाक के अलावा सभी वापस आ गए। अगले दिन उसका शव बरामद हुआ था। इस दौरान उसकी बाइक वहीं खड़ी थी और हेलमेट भी उसी पर टंगा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

असबाक की मौत की जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी सुमेरा परवेज और परिजन जैसलमेर आए। मृतक की पत्नी और उसके दोस्तों ने भूख प्यास से मौत होने की बात कही। शुरुआती जांच में पुलिस को भी सामान्य मौत लगी, लेकिन असबाक के परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की जो वजह समाने आई उसने पुलिस को चौंका दिया। असबाक की मौत गर्दन पर चोट लगने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस का शक उसकी पत्नी और दो दोस्तों पर गया। 

विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि असबाक की पत्नी सुमेरा परवेज का नीरज नाम के युवक के साथ अवैध संबंध हैं। असबाक का सुमेरा के साथ संपत्ति को लेकर भी विवाद भी चल रहा था। इस बात पर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था।

मामले की जांच के बाद सामने आया कि 16 अगस्त 2018 को असबाक मोन की दो दोस्तों बेंगलुरु निवासी संजय कुमार और विश्वास एसडी ने गर्दन पर लोहे के हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को रेत के टीले के नीचे फेंक दिया था। असबाक की हत्या में उसकी पत्नी सुमेरा के भी शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। आखिरकार चार साल बाद 13 मई को पुलिस ने उसे कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया। जिला अदालत में पेश कर पुलिस ने उसे दस दिन की रिमांड पर लिया है।  

बार-बार ठिकाने बदल रही थी महिला
पुलिस हत्या के बाद से आरोपी महिला और उसके दोस्तों का पीछा कर रही थी। करीब साल भर पहले हत्या में शामिल संजय कुमार और विश्वास एसडी को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी सुमेरा बार-बार अपने ठिकाने बदल रही थी। साथ ही पुलिस से बचने के लिए वह अपना मोबाइल नंबर भी बदल देती थी। ऐस में उसे तलाशना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। हाल ही में पुलिस को जानकारी मिली कि वह कर्नाटक में है। इसके बाद जैसलमेर से पहुंची पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed