{"_id":"621f2d28924ed450245c52be","slug":"wife-could-not-become-mother-the-husband-threw-her-out-of-the-house-in-dholpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पत्नी से मारपीट कर घर से निकाला, पति ने कहा- बच्चा पैदा नहीं कर सकती तो तेरी कोई जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पत्नी से मारपीट कर घर से निकाला, पति ने कहा- बच्चा पैदा नहीं कर सकती तो तेरी कोई जरूरत नहीं
Wed, 02 Mar 2022 02:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:09 PM IST
सार
धौलपुर में सदर थाना इलाके में पति ने पत्नी को मां नहीं बन पाने के कारण मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता के मायके पक्ष के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर के सदर थाना इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के गांव तोर गांव में एक पति ने बच्चे नहीं होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घायल विवाहिता को परिजनों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। आरोपी पति ने पीड़िता से कहा कि वह बच्चा पैदा नहीं कर सकती तो उसे उसकी कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
25 साल की विवाहिता ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसे बच्चे नहीं हुए तो पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। परिवार के अन्य सदस्य भी ताना मारकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि मंगलवार देर रात पति शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंच गया और डंडे से उसके साथ मारपीट की। मारपीट कर उसके पति ने कहा कि तुम बच्चे पैदा नहीं कर सकती तो घर से चली जा। इसके बाद पीड़िता ने मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने घायल अवस्था में पीड़िता को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। अभी तक पीड़िता ने थाने में केस दर्ज नहीं कराया है। इधर, सदर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा शिकायत किए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन