फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Who is Babulal Kharadi BJP minister kharadi appeals to produce more child Rajasthan News

Babulal Kharadi: आठ बच्चे और कच्चा मकान, जानिए कौन हैं खूब बच्चे पैदा करने की सलाह देने वाले मंत्री खराड़ी?

Wed, 10 Jan 2024 05:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 10 Jan 2024 05:51 PM IST
सार

BJP Minister Babulal Kharadi: बाबूलाल खराड़ी उदयपुर जिले की झाडोल सीट से चौथी बार विधायक बने हैं। राजस्थान की भाजपा सरकार में उन्हें जनजाति मंत्री बनाया गया है, खराड़ी ने दो शादियां की हैं, उनके आठ बच्चे हैं।

विज्ञापन
Who is Babulal Kharadi BJP minister kharadi appeals to produce more child Rajasthan News
जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BJP Minister Babulal Kharadi: 'लोग खूब बच्चे पैदा करें, चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आपका पक्का मकान बनवा देंगे। गैस भी सस्ती मिल रही है'। यह बयान देने के बाद राजस्थान की भजनलाल सरकार में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके बयान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अब जानिए, कौन हैं ये बयान देने वाले मंत्री खराड़ी?

विज्ञापन


कौन हैं मंत्री बाबूलाल खराड़ी?
बाबूलाल खराड़ी उदयपुर जिले की झाडोल सीट से चौथी बार विधायक बने हैं। खराड़ी ने 1998 में भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा था। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2003 के चुनाव में खराड़ी फिर मैदान में उतरे पर कमल खिलाकर विधायक बने, इसके बाद 2008 के चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की। हांलाकि, 2013 के चुनाव में खराड़ी को हार का सामना करना पड़ा। 2018 में बाबूलाल खराड़ी ने एक फिर जीत का परचम लहराया। 2023 में वे चुनाव जीतकर फिर विधायक बने हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पत्नियां और आठ बच्चों के पिता है खराड़ी
ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह देने वाले बाबूलाल खराड़ी ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम तेजू देवी और दूसरी पत्नी का नाम मणि देवी है। दोनों पत्नियों से खराड़ी के आठ बच्चे हैं। इनमें चार बेटे और चार बेटियां हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका खराड़ी का बड़ा बेटा देवेंद्र बीटेक कर रहा है। वहीं, अन्य बेटे बेटियां भी स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।    



कच्चे मकान में रहता है परिवार
भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री खराड़ी का घर कोटड़ा से तीन किमी. दूर नीचला फला में है। आदिवासी क्षेत्र में उनका कच्चा मकान बना हुआ है। जिसमें वे और उनका परिवार रहता है। खराड़ी जब मंत्री बने तो उनके परिवार ने कहा था कि हमें टीवी पर समाचार देखने के बाद पता चला था। 

आरएसएस से जुड़े रहे, धीरे-धीरे आगे बढ़े
बाबूलाल खराड़ी बचपन से ही राष्ट्रीय सव्यंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं। 1987 में भाजपा ने खराड़ी को कोटड़ा का युवा मंडल अध्यक्ष बनाया था। 1995 में वे जिला परिषद सदस्य के सदस्य बने और 2000 में प्रधान भी बने थे। इसके बाद 2003 में खराड़ी विधायक चुनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। 2013 को छोड़कर वे हर बार चुनाव जीतकर विधायक बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed