{"_id":"650aafd844caba1bf40a9dd8","slug":"villagers-blocked-the-road-due-to-not-getting-free-mobile-in-karauli-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: करौली में फ्री मोबाइल नहीं मिलने से ग्रामीणों ने लगाया जाम, कर्मचारियों पर लगाया रुपए लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: करौली में फ्री मोबाइल नहीं मिलने से ग्रामीणों ने लगाया जाम, कर्मचारियों पर लगाया रुपए लेने का आरोप
Wed, 20 Sep 2023 02:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:09 PM IST
सार
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की योजना को सरकारी कर्मचारी ही फेल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने रुपये लेकर स्मार्टफोन बांटने के मामले की जांच करवाकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली जिले के उपखंड मुख्यालय सपोटरा में फ्री स्मार्टफोन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही स्मार्टफोन वितरण करने वाले कर्मचारियों पर रुपए लेने का भी आरोप लगाया। जिस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर सपोटरा थाना अधिकारी यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्थान सरकार के द्वारा इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत बांटे जा रहे स्मार्टफोन पात्र लोगों को नहीं बांटे जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से पात्र लाभार्थी सुबह कैंप जा रहे हैं, लेकिन उन्हें मोबाइल नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कर्मचारियों द्वारा अपने चेहते लोगों को स्मार्टफोन वितरण किए जा रहे हैं। अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या को नहीं सुना जा रहा है। इससे परेशान होकर उन्हें मजबूरी में जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की योजना को सरकारी कर्मचारी ही फेल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने रुपये लेकर स्मार्टफोन बांटने के मामले की जांच करवाकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही सपोटरा में स्मार्टफोन वितरण व्यवस्था को सही नहीं करवाया गया तो फिर हम धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन