फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vice President Dhankhar will come to Pushkar on May 14 officials inspected route from helipad to Brahma temple

Rajasthan: 14 मई को पुष्कर आएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, हेलीपैड से ब्रह्मा मंदिर तक अधिकारियों ने लिया जायजा

Fri, 12 May 2023 03:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 May 2023 03:44 PM IST
सार

उपखंड अधिकारी निखिल कुमार पोद्दार ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक, उपराष्ट्रपति धनखड़ 14 मई को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर अस्थाई हेलीपैड पहुंचेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी होंगी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुष्कर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Vice President Dhankhar will come to Pushkar on May 14 officials inspected route from helipad to Brahma temple
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 14 मई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति 14 मई को पुष्कर आएंगे, जिसे लेकर पुष्कर में प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर ने अस्थाई हेलीपैड पर लैंडिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुष्कर उपखंड अधिकारी निखिल कुमार पोद्दार, रुपनगढ़ उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

ऐसा रहेगा उप राष्ट्रपति की यात्रा
उपखंड अधिकारी निखिल कुमार पोद्दार ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक, उपराष्ट्रपति धनखड़ 14 मई को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर अस्थाई हेलीपैड पहुंचेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी होंगी। गुरुवार को जिला कलेक्टर अंशदीप ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुष्कर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। अजमेर पहुंचे उपराष्ट्रपति सबसे पहले ब्रह्मा जी के मंदिर जाएंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद धनखड़ जाट समाज के शिव मंदिर जाएंगे। हेलीपैड के निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने ब्रह्मा मंदिर के प्रस्तावित रूटों का भी जायजा लिया देखें। कलेक्टर ने एएसपी वैभव शर्मा को उपराष्ट्रपति की यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, पार्किंग सहित सभी आवश्यक इंतजाम कराने के लिए निर्देश दिए। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed