फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union minister told inflation relief camp as torture camp said Congress leaders troubling the public

Barmer: केंद्रीय मंत्री ने महंगाई राहत शिविर को बताया यातना शिविर, कहा- जनता को परेशान कर रहे हैं कांग्रेसी

Wed, 26 Apr 2023 09:10 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 09:10 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने अराजकता और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार श्रेय लेने की राजनीति से प्रेरित होकर आम जनता को परेशान कर रही है।

विज्ञापन
Union minister told inflation relief camp as torture camp said Congress leaders troubling the public
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी-File Photo - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से लगाए गए महंगाई राहत शिविरों को श्रेय लेने की राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास पहले से ही डेटा उपलब्ध है। इसलिए गर्मी के मौसम में आमजन को परेशान करने का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के पचपदरा में राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविर में पहुंचे बुजुर्ग पारसमल की मौत का जिम्मेदार सरकार को बताया है। उन्होंने कहा कि यह महंगाई राहत शिविर कम, यातना शिविर अधिक है, जिसमें बुजुर्गों और महिलाओं को इस भीषण गर्मी में राहत योजनाओं के नाम पर परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार को इन शिविरों में बुलाकर आमजन को परेशान करने के बजाय सीधे उनके बैंक खाते में सहायता राशि ट्रांसफर करना चाहिए।

विज्ञापन

श्रेय लेने की राजनीति 
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने अराजकता और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार श्रेय लेने की राजनीति से प्रेरित होकर आम जनता को परेशान कर रही है। एक ओर केंद्र सरकार द्वारा जनता को डीबीटी योजना के जरिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मात्र झूठा श्रेय लेने की राजनीति से प्रेरित इस कथित महंगाई राहत शिविर में जनता को भीषण गर्मी में परेशान होने के लिए विवश किया जा रहा है। कैलाश चौधरी ने कहा कि सरकार के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पहले से ही पंजीकृत लोगों का डेटा पड़ा है, तो इस यातना शिविर का उद्देश्य क्या है? कैलाश चौधरी ने कहा- राज्य सरकार को यदि जनता को राहत दिलाने के लिए पहले आवश्यक तैयारी करनी चाहिए थी। लेकिन इसके स्थान पर आनन-फानन में शिविर आयोजित करके गर्मी के मौसम में शिविर के नाम पर आम जन को परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहत की जगह परेशानी का सबब बन रहे है शिविर -कैलाश चौधरी
कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत और कांग्रेसी नेता शुरुआती 4 सालों में हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे और अभी चुनावी साल में बजट में की गई थोथी घाेषणाओं और तथाकथित महंगाई राहत शिविरों के माध्यम से आमजन को परेशान करने और चिढ़ाने का काम कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि गहलोत सरकार की गलत नीतियों और कुशासन के कारण ग्राम पंचायतों में वीडीओ, एलडीसी और सरपंच शिविरों का बहिष्कार कर चुके हैं। नगर परिषद क्षेत्रों में नगर परिषद के एलडीसी हड़ताल पर है। ऐसे में चंद निजी कम्प्यूटर ऑपरेटरों के भरोसे घंटों तक लोगों को लाइन में खड़ा करके गर्मी के मौसम में परेशान किया जा रहा है। बिना कोई तैयारी और विजन के लगाए जा रहे ये शिविर आमजन को राहत दिलाने की जगह परेशान करने का काम कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed