{"_id":"6234640effd4fa641e780932","slug":"union-minister-of-state-kailash-chaudhary-played-holi-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2022: केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने चंग की थाप पर फाग गीत गाकर मनाया होली का जश्न, लोकधुनों पर थिरके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2022: केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने चंग की थाप पर फाग गीत गाकर मनाया होली का जश्न, लोकधुनों पर थिरके
Fri, 18 Mar 2022 04:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 18 Mar 2022 04:20 PM IST
सार
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि त्योहारों का हर समाज में अपना अलग ही महत्व है। जीवन की भागदौड़ के बीच त्योहार नव स्फूर्ति का संचार करते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मनाया होली का जश्न।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी होली के रंग में रंगे नजर आए। चौधरी ने बालोतरा स्थित आवास पर चंग और ढोल की थाप पर फाग गाकर आमजन व कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और लोगों ने चौधरी को होली की शुभकामनाएं दी और गुलाल लगाया। कैलाश चौधरी ने होली के फाग लोकगीत और लोकधुनों पर थिरके और चंग बजाकर होली का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने लोगों को मिठाई खिलाई और आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों का हर समाज में अपना अलग ही महत्व है। जीवन की भागदौड़ के बीच त्योहार नव स्फूर्ति का संचार करते हैं। इसीलिए खुशी के साथ सभी से मिलजुल कर त्योहार मनाएं और हर्षोल्लास के साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा दें।
विज्ञापन