{"_id":"643c0431b6b7a3b0100d6565","slug":"union-minister-kailash-choudhary-participated-in-pravasi-rajasthani-programs-in-aurangabad-and-jalna-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: प्रवासी राजस्थानी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बोले- PM मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharashtra: प्रवासी राजस्थानी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बोले- PM मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा कीर्तिमान
Sun, 16 Apr 2023 07:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 16 Apr 2023 07:50 PM IST
सार
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी रविवार को एकदिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद प्रवास पर पहुंचे। कैलाश चौधरी ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है।
विज्ञापन
प्रवासी राजस्थानी कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद पहुंचने पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री मंत्री कैलाश चौधरी का राज्यसभा सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड़ के निवास स्थान पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और प्रवासी राजस्थानी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी जालना में महाराष्ट्र प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, महाराष्ट्र प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "मारवाड़ी समाज के महाधिवेशन" कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
वर्ल्ड क्लास रोड, दुनिया में बढ़ती भारत की साख, वित्तीय स्थिरता और विकास
प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने हाइब्रिड बीज उद्योग के लिए प्रसिद्ध नगरी जालना के बीजों के महत्व पर वार्ता करते हुए गन्ने की खेती में क्रांति लाने वाले बक्शीराम का स्मरण किया। साथ ही संतों के शुभाशीष की महत्वता और प्रवासी बंधुओं के रिश्ते की मिठास के अनुभव को साझा किया। कैलाश चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नए आयाम स्थापित कर रहा है, फिर चाहे हो विश्वस्तरीय सड़क मार्ग हो, वैश्विक स्तर पर बढ़ती भारत की साख हो या वित्तीय स्थिरता और विकास हो। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड़, सांसद गजानन कीर्तिकार, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अर्जुन राव खोतकर, महाराष्ट्र सहकारिता मंत्री अतुल सावे, विधायक बबनराव, कैलाश गोरंदयाल, नारायण कुचे, मारवाड़ी युवा मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र भट्टड, घनश्याम गोयल, उमेश पंचारिया, विरेन्द्र धोका सहित गणमान्य मारवाड़ी बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन