फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   uncle beat up nephew and his wife with sticks in dholpur

Rajasthan: नशे में धुत चाचा ने भतीजे और उसकी पत्नी की जमकर की पिटाई, दंपत्ति अस्पताल में भर्ती

Mon, 08 Aug 2022 03:43 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 03:43 PM IST
सार

शराब के नशे में धुत चाचा ने अपने भतीजे और उसकी पत्नी की लाठी-डंडों से पिटाई की। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पहले ओमी ने चंद्रगुप्त के साथ मारपीट की। बचाव में आई ओमी की पत्नी की भी पिटाई की गई। 

विज्ञापन
uncle beat up nephew and his wife with sticks in dholpur
मारपीट के दौरान घायल महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिहौली थाना क्षेत्र के मरैना कस्बे में रविवार रात शराब के नशे में धुत चाचा ने अपने भतीजे और उसकी पत्नी की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मरैना में चंद्रगुप्त मौर्य (29) पुत्र रमेश चंद्र मौर्य अपने परिवार के साथ रहते है। चंद्रगुप्त मौर्य ने बताया कि वह रोज की तरह फेरी लगाकर घर पहुंचा था। घर पर उसकी पत्नी सर्वेश मौर्य (27) उसके लिए खाना लाई थी। उसी दौरान चाचा ओमी मौर्य ने शराब के नशे में धुत होकर उनके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि पहले ओमी ने चंद्रगुप्त के साथ मारपीट की। बचाव में आई ओमी की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। 
विज्ञापन


मारपीट की घटना के दौरान आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी बीधाराम अंबेश ने बताया कि गृह क्लेश की वजह से मारपीट की घटना हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed